दुर्ग
कल मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद
13-Sep-2026 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 सितंबर। नगर निगम दुर्ग द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व पर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को 14 सितंबर सोमवार को पूर्णत: बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने बताया कि गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं पवित्र पर्व को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर क्षेत्र में संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों पर निगरानी रखेगा। निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों से आदेश का पालन करते हुए 14 सितंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे