दुर्ग

गांजा बेचते आरोपी को मिली सजा
12-Sep-2026 7:01 PM
गांजा बेचते आरोपी को मिली सजा

दुर्ग, 12 सितंबर। सेमरिया चौक के पास गांजा रखकर बेच रहे आरोपों को न्यायालय ने सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट दुर्ग पी एस मरकाम की कोर्ट ने आरोपी पोपचंद मारकण्डे को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) (द्बद्ब) (बी) के तहत को 6 माह के कारावास,10000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक  सूरज शर्मा ने पैरवी की थी।

सूरज शर्मा ने बताया कि 2 जून 2026 को नंदिनी नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम ओखरा नारधा, सेमरिया चौक में पोपचंद मारकण्डे गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में सफेद रंग के कपड़े के थैले में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा बरामद कर पंचनामा तैयार किया और आरोपी पोपचंद से गांजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।

 आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मौके पर तौल कराने पर गांजा का वजन 2.840 किलोग्राम पाया गया था।


अन्य पोस्ट