दुर्ग

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कल
12-Sep-2026 3:44 PM
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कल

दुर्ग, 12 सितंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) शाखा दुर्ग के तत्वाधान में एवं आरोग्यम सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से 13 सितंबर को आशीर्वाद भवन एमआईजी मार्केट पद्मनाभपुर में दुर्ग के ज्येष्ठ नागरिकों, प्रेस क्लब दुर्ग के मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ईसीजी एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिलेगा।

 शिविर में विशेषज्ञ  चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर ज्येष्ठ नागरिक संघ दुर्ग के अध्यक्ष सीएम पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रजनीश कांत मल्होत्रा एवं सचिव डॉ. ज्ञानेश मिश्रा ने ज्येष्ठ नागरिकों एवं मीडियाकर्मियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट