दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 सितंबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सडक़ में गड्ढे एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए महापौर अलका बाघमार ने शनिवार को महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सडक़ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महापौर ने महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सडक़ की स्थिति का जायजा लेते हुए बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों एवं गड्ढों को तत्काल डस्ट से भरने के आदेश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण सडक़ पर बने गड्ढों से वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी हो सकती है, इसलिए ऐसे स्थानों पर तत्काल आवश्यक सुधार कार्य किया जाए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता से फोन पर चर्चा कर महाराजा चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों की सडक़ संबंधी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण जहां भी सडक़ क्षतिग्रस्त हुई है अथवा गड्ढे बने हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। महापौर ने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षित आवागमन निगम की प्राथमिकता है। लगातार बारिश के बीच सडक़ों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार डस्ट एवं अन्य सामग्री डालकर आवागमन सुचारू रखा जाए।
महापौर ने कहा कि अब लगातार त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्री गणेश स्थापना एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को आर्देशित किया कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा जहां भी सडक़, गड्ढे, जलभराव अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या सामने आती है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।