दुर्ग

शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की, सुख-समृद्धि की कामना
31-Aug-2026 5:29 PM
शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की, सुख-समृद्धि की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 31 अगस्त। कैंप-1 स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भगवान आशुतोष का आचार्य पं. ओमप्रकाश द्विवेदी ने विधि विधान से रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और भगवान शिव की आराधना कर प्रदेश एवं समाज के कल्याण की कामना की।

श्रावण मास के पूरे महीने चलने वाली शिव आराधना के समापन अवसर पर भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम से आहुति अर्पित की और सामूहिक रूप से आरती की। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक भी अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान आशुतोष का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान भक्तों ने भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। इस दौरान की गई सामूहिक पूजा से मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन का समापन भगवान शिव की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने भगवान आशुतोष से सभी के कल्याण की कामना की।


अन्य पोस्ट