दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 26 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन मचान्दुर मंडल अध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने सहित संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ एवं मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष राकेश हिरवानी ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, कार्यकारी अध्यक्ष पंचायतीराज संगठन गीता महानंद , नंद कुमार सेन पूर्व अध्यक्ष केशशिल्प कला बोर्ड,रिवेन्द्र यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, , युगल साहु अध्यक्ष सरपंच संघ दुर्ग,कांग्रेस के पदाधिकारी, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।