दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के अंतर्गत मचांदूर-चिरपोटी शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक ग्राम मचांदूर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रभारी एवं उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने किया तथा आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया।
मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने आगामी संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में नए मतदाताओं के नाम जोडऩे तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आयोजन संबंधी विषयों पर चर्चा की।
शक्ति केंद्र प्रभारी सरस्वती साहू ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर नवाब खान, संतोष साहू, लोकेश्वर चंद्राकर, ओमन लाल साहू, रामरतन मेश्राम, योगेश पटेल, ललित देवांगन, गजेंद्र साहू, इमरान खान, अशोक देवांगन, जय प्रकाश साहू, आदित्य साहू, बजरंगी साहू, हेमंत साहू, हिकेश्वर साहू, नितेश साहू, नागेश्वर साहू, अजय यदु, गीतुराज साहू, धनराज साहू और बैशाखू राम साहू सहित मचांदूर एवं चिरपोटी के शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए-2 सदस्य उपस्थित रहे।