दुर्ग

विधायक ने किया रिसाली वार्ड में करोड़ों का भूमिपूजन
24-Aug-2026 8:06 PM
विधायक ने किया रिसाली वार्ड में करोड़ों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अगस्त।  
क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड 29 लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा और वार्ड 30 इस्पात नगर साईं मंदिर परिसर में कुल 1.01 करोड़ रुपये के विभिन्न नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड 30 - इस्पात नगर, साईं मंदिर परिसर, लागत 39.32 लाख रुपये, कार्य सी.सी. रोड निर्माण, नाली निर्माण, कवर ड्रेन, सौंदर्यीकरण, वार्ड 29 - लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा - लागत 62.14 लाख रुपये, कार्य डोम शेड, सडक़ चौड़ीकरण, आरसीसी नाली, सी.सी. रोड, नाली निर्माण, कवर ड्रेन, सामुदायिक भवन, सौंदर्यीकरण। विधायक ललित चंद्राकर ने दोनों स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यों का शुभारंभ किया।  
विधायक  ने कहा कि रिसाली के हर वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श वार्ड बनाना है। इस दौरान रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, शैलेन्द्र साहू, प्रेम साहू, संस्कृति वर्मा, शकुंतला दास। पार्षद विलास बोरकर, धर्मेन्द्र भगत, सीमा साहू, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, रमा साहू, सविता धवज, शीला नारखेड़े, गजेंद्री कोठारी, ममता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट