दुर्ग

खोपली के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल में 300 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण
24-Aug-2026 3:08 PM
खोपली के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल में 300 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

उतई, 24 अगस्त। सरस्वती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खोपली में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, स्कूल बैग एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश फरमानिया द्वारा प्राथमिक शाला के 156 विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, स्कूल बैग एवं पहाड़ा (टेबल बुक) प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के लगभग 300 विद्यार्थियों को बिस्किट पैकेट तथा मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। आयोजन के अंत में शाला के शिक्षकों द्वारा संस्थापक सुरेश फरमानिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा विगत वर्षों से शासकीय विद्यालयों में स्वेटर, पाठ्य सामग्री, कंपास व फर्नीचर का वितरण किया जाता रहा है।

इस अवसर पर प्रधान पाठक कुमार साहू, संतोषी कश्यप, रामेश्वरी चंदेल, रोशनी चंद्राकर, दीपक साहू, सुंदर लाल देवांगन, लोकेश साहू, रामती पाटिल, भुनेश्वरी देवांगन, निधि गेडाम, दानेश्वरी चंद्राकर एवं रानू यादव सहित शाला का स्टाफ उपस्थित रहा।


अन्य पोस्ट