दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 अगस्त। सावन के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी के अवसर पर धनोरा स्थित महावीर उद्यान में श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरबार के लक्ष्मण बाबा तथा दरबार प्रतिनिधि नंद पंडा एवं कुंज लाल साहू ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालु धनोरा के महावीर उद्यान में एकत्रित होकर शिवनाथ नदी पहुंचे। नदी में स्नान व पूजन के उपरांत श्रद्धालु जल लेकर गंजपारा, कचहरी चौक, जेल चौक, महाराजा चौक, साईं मंगलम बोरसी, गोल्ड चौक और बाजार चौक होते हुए पुन: महावीर उद्यान पहुंचे। वहां स्थापित शिवलिंग पर शिवनाथ नदी से लाए गए जल से रुद्राभिषेक किया गया।
अनुष्ठान के पश्चात अपराह्न 4 बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दरबार के लक्ष्मण बाबा, विनोद कुमार साहू, राजेश चंद्राकर, घनराज साहू, लक्की निर्मलकर, गुलाब साहू, बब्लू साहू, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, जीवराखन, भोलू, खिलेश्वर साहू, वासुदेव सपरे, पूर्व उपसरपंच हेमंत साहू, भजन गायक चेतन साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू, पुनीत यादव, ललित साहू, योगेश साहू, रोमनाथ साहू, खनक देवांगन, टुकेश सपरे तथा नंद पंडा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।