दुर्ग

यादव समाज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
10-Aug-2026 2:56 PM
यादव समाज की बैठक  में कई मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 10 अगस्त।  ग्राम उतई के नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 बैठक में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी (छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज) प्रदेश अध्यक्ष: जगनिक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष (राजनीति प्रकोष्ठ) तीरथ राम यादव, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) चंदराम यादव,  जिला कार्यकारी अध्यक्ष मंगल यादव, पाटन परिक्षेत्र अध्यक्ष  नेहरू यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष ठाकुर राम यादव, जिला युवा अध्यक्ष  अश्वनी यादव, रायपुर जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण)  प्रदीप यादव।

बैठक में समाज की उतई इकाई के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें उतई इकाई अध्यक्ष  मनोज यादव, उतई नगर अध्यक्ष  संतोष यादव, उतई नगर उपाध्यक्ष अश्वनी यादव, सचिव अमित यादव, उप सचिव  संजू यादव, सह सचिव  सुरेश यादव (ग्राम-मतवारी)।

महिला वर्ग में अध्यक्ष  वंदना यादव, उपाध्यक्ष सत्यभामा यादव, सचिव लक्ष्मी यादव, उप सचिव हेमीन यादव।

युवा प्रकोष्ठ में अध्यक्ष मुक्तानंद यादव, उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, सचिव स्वास्थ्य यादव, उप सचिव विपिन यादव, कोषाध्यक्ष अमन यादव बनाए गए।


अन्य पोस्ट