दुर्ग

रामकुमार के जन्मदिन पर रक्त मित्रों और सामाजिक संस्थाओं का सम्मान
03-Aug-2026 4:15 PM
रामकुमार के जन्मदिन पर रक्त मित्रों और सामाजिक संस्थाओं का सम्मान

दुर्ग, 3 अगस्त।  रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार साहू के जन्मदिन के अवसर में विशाल रक्तदान शिविर एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रमुख रूप से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं एवं रक्तदान करने वाले रक्त मित्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव अधिकार संगठन जितेंद्र हासवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मानवाधिकार संगठन डॉ. सूफी जे रूमी, विधायक प्रतिनिधि अहिवारा सतीश साहू, संरक्षक रेड ड्रॉप ओ बी सी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सह प्रभारी तुलसी साहू, समाजसेवी एमके साहू , समाजसेवी बेनु राम साहू, खिलावन वर्मा नेता प्रतिपक्ष न पा निगम भिलाई चरोदा, कुलवंत सिंह, शालिनी , मीनाक्षी, संध्या बया, कीर्ति नायक, पीएन शर्मा चरोदा, एसएलएम सेंटर प्रभारी गीता महतो,राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित संजय मैथिल, फिरोज फारुकी पार्षद, मुकेश अग्रवाल समाजसेवी एवं अन्य गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक बंधु गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट