दुर्ग

सांकरा में सुनी मोदी के ‘मन की बात’
29-Jul-2026 1:51 PM
 सांकरा में सुनी मोदी के ‘मन की बात’

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 29 जुलाई।  ग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, युवाओं की भागीदारी, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायी विषयों पर संबोधित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, धनंजय तुरकाने, बूथ अध्यक्ष राधे बंधे, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, तिहारु बघेल, मीडिया प्रभारी कामता सिंगौर, रामनिहोर सिंगौर, प्रकाश सिंगौर, हरि कौशिक एवं सीताराम ध्रुव सहित भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट