दुर्ग

अवैध बैनर-पोस्टर हटाए गए
28-Jul-2026 4:56 PM
अवैध बैनर-पोस्टर हटाए गए

भिलाई नगर, 28 जुलाई।  नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाए गए बैनर एवं पोस्टर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीम द्वारा सडक़ों एवं प्रमुख मार्गों पर स्थापित ट्यूबलर तथा विद्युत पोल से अवैध बैनर-पोस्टर को लगातार हटाया जा रहा है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि विद्युत एवं ट्यूबलर पोल पर लगाए गए बैनर-पोस्टर कई बार सडक़ किनारे दृश्यता को प्रभावित करते हैं, जिससे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों एवं अन्य बाधाओं को देखने में परेशानी हो सकती है। इससे सडक़ दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत प्रचार सामग्री लगाए जाने से शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता प्रभावित होती है।
आयुक्त के निर्देश पर निगम द्वारा ऐसे अवैध बैनर एवं पोस्टर को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत निगम अमला विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विद्युत एवं ट्यूबलर पोल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अनाधिकृत बैनर-पोस्टर को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। अवैध बैनर पोस्टर हटाए जाने के संबंध में महापौर परिषद से भी संकल्प पारित है।


अन्य पोस्ट