दुर्ग
नाबालिग से अप्राकृतिक कृ त्य, आरोपी डॉक्टर बंदी
26-Jul-2026 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 जुलाई । नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि 15 वर्षीय किशोर को सर्टिफिकेट देने का वादा कर उसे झांसे में लेकर एक चिकित्सक ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। किशोर ने इस बात की जानकारी अपने परिवार वालों को दी।
परिवार वालों की शिकायत के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे