दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 जुलाई। कार्य के सफल या असफल होने में हमारे संकल्पों का अहम योगदान होता है। हमारे मन के विचारों से हमारा मस्तिष्क प्रभावित होता है, मन में आने वाले विचारों से ही हमें सुख और दुख की अनुभूति होती है। बिना ब्रेक के जरूरत से ज्यादा सोचना तन और मन की बीमारियों द्वारा बुढ़ापे को जल्दी निमंत्रण देना है।
यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ज्यादा सोचने की आदत पर विजय ओवरकमिंग ओवर थिंकिंग विषय पर सेक्टर-7, स्थित पीस ऑडिटोरियम में आयोजित सत्र में हैदराबाद से पधारे मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमार बाला किशोर ने व्यक्त किए। उन्होंने सच्चाई और कहानी से जुड़े विचारों को बताया कि मौसम, ट्रैफिक समस्या, दूसरों का आचरण सच्चाई है जिसे हम कंट्रोल नहीं कर सकते है।
इसके विपरीत निगेटिव व्यर्थ विचारों की कहानी जो हम एक के बाद एक विचारों की श्रृंखला से अनुमान द्वारा घने काले बादलों से घिर जाते हैं।
जिससे बचने गहरी श्वांस, प्राणायाम, राजयोग मेडिटेशन, तटस्थता का भाव धारण करे।
व्यर्थ और निगेटिव विचार जंगल के समान होते है जो बढ़ते ही जाते है और सकारात्मक विचारों से सुंदर बगिया (गार्डन) बन हमारा जीवन तनावमुक्त रहता है। जिसकी सम्हाल हमें करनी है।
उन्होंने क्लोज द पॉपअप,क्लिक द पॉपअप , गेम्स और विभिन्न एक्टिविटी द्वारा अत्यधिक सोचने से बचने के उपायों को समझाया। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
भिलाई सेवाकेंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि शरीर की व्याधि के लिए हम भोजन में नमक,शक्कर का सेवन कंट्रोल करते है,वैसे ही बोलने सोचने में भी कंट्रोल करने से हमारे तन, मन के लिए रिश्तों के लिए हमारे जीवन के लिए वरदान है। कार्यक्रम के अंत में सभी को वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी द्वारा राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया।