दुर्ग

कोलाहल फैलाने वाली डीजे वाहन जब्त
17-Jul-2026 4:27 PM
कोलाहल फैलाने वाली डीजे वाहन जब्त

दुर्ग, 17 जुलाई। तेज ध्वनि में डीजे बजाकर कोलाहल फैलाने वाले डीजे वाहन को पदमनाभपुर पुलिस ने जब्त किया है। रात लगभग 12.30 बजे सिविल लाइन दुर्गा क्षेत्र में आयशर वाहन में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल फैलाने का कार्य किया जा रहा था।  पुलिस ने डीजे उपकरण सहित आयशर वाहन सीजी 07 सी जेड 5690 को जब्त कर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई की रात 12.30 पदमनाभपुर पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त के दौरान सिविल लाइन दुर्ग क्षेत्र में आयशर वाहन में डीजे उपकरण लगाकर तेज ध्वनि में डीजे बजाया जाना पाया गया।
 जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी  मौके पर वाहन को रोककर वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन सहित डीजे उपकरण जब्त किया गया। डीजे जलेबी चौक भिलाई निवासी वसीम की बताई जा रही है।


अन्य पोस्ट