दुर्ग
हारमोंस के डिसबैलेंस होने से छात्राओं को चक्कर
15-Jul-2026 4:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 15 जुलाई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे ने बताया कि जुनवानी स्कूल के कुछ छात्राओं को चक्कर आने की शिकायत मिली थी, दरअसल वह हिस्टीरिया के लक्षण थे। थोड़ी देर बाद वह ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि हारमोंस के डिसबैलेंस होने से अक्सर ये समस्या आ जाती है। डॉ. सीबीएस बंजारे ने कहा कि सीएचसी जुनवानी की चिकित्सक डॉ. नंदिनी दुबे छात्राओं की काउंिसलिंग की है। वहीं जुनवानी स्कूल के मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर टीम भेजने के लिए कहा था। छात्राओं के चक्कर आने की घटना को लेकर तरह-तरह की शंकाए शुरू हो गई थी। कथित रूप से भूत प्रेत की आशंका को भी बल दिया गया, जिसे चिकित्सकों ने एक तरह से नकार दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे