दुर्ग

नशीली टैबलेट संग आरोपी गिरफ्तार
11-Jul-2026 4:42 PM
नशीली टैबलेट संग आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 11 जुलाई। धमधा रोड सब्जी मंडी में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ नशीली टैबलेट रखकर बेचने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 8, 22, 27 (ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।  पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा रोड सब्जी मंडी दुर्ग में ग्रीन चौक निवासी राहुल गाड़ा नामक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ नशीली टैबलेट रखकर बेच रहा है।
 जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी राहुल गाड़ा को पकडक़र पूछताछ में लिया। उसके कब्जे से कुल 150 नग नशीली टैबलेट जिसकी कीमत 60000 रुपए है एवं नगदी रकम 920 रुपए को जब्त किया है।


अन्य पोस्ट