दुर्ग

पूर्व माध्यमिक शाला मतवारी की दो छात्राओं का एनएमएमएसई में चयन
24-Jun-2026 3:21 PM
 पूर्व माध्यमिक शाला मतवारी की दो छात्राओं का एनएमएमएसई में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 24 जून। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मतवारी ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) 2025-26 के परिणाम में शाला की दो होनहार छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है।

दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर शाला परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधान पाठक ने बताया कि हृरूरूस्श्व परीक्षा कक्षा 8 के बच्चों के लिए होती है। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक हर साल 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है।

कक्षा  शिक्षक वेदव्यास ने बताया कि दोनों छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। परीक्षा के लिए शाला में अतिरिक्त कक्षा लगा कर ।  गणित व मानसिक योग्यता की विशेष तैयारी कराई थी।

शाला परिवार ने दी बधाई

शाला प्रबंधन समिति, पालक संघ और सभी शिक्षकों ने तृप्ति और करुणा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधान पाठक ने कहा, ये दोनों बेटियां पूरे गांव और शाला का नाम रोशन करेंगी। इनकी सफलता से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।

चयनित छात्राओं में तृप्ति साहू पिता  होरीलाल साहू - 119 अंक प्राप्त कर जिले में मेरिट सूची में स्थान बनाया।  करुणा साहू पिता योगेंद्र साहू  118 अंक के साथ चयनित हुईं।

ग्राम मतवारी के ग्रामीणों ने भी शाला के प्रयासों की सराहना की और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट