दुर्ग

साव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
22-Jun-2026 3:54 PM
साव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 जून।
 उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने महापौर अलका बाघमार की मौजूदगी में निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने प्रयास कन्या विद्यालय एवं छात्रावास के पीछे अधोसंरचना मद से लगभग 1213.98 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। पुराना बस स्टैंड स्थित इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग तथा एसटीपी निर्माण का अवलोकन किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

129.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 47 एमएलडी एसटीपी अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत पुलगांव में 30 एमएलडी एवं उरला में 47 एमएलडी क्षमता के कुल 77 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्यों में से उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उरला में निर्माणाधीन 47 एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण किया। लगभग 129.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं एजेंसी को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सभापति श्याम शर्मा, लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,जल कार्य प्रभारी लीना देवांगन, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल, पार्षद सरस निर्मलकर, रेशमा सोनकर, गुलशन साहू, ललिता ठाकुर, लोकेश्वरी ठाकुर, रंजीता पाटिल, मनोज सोनी, मनीष कोठारी, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर व गिरीश दीवान, हरिशंकर साहू,  मोहित मरकाम, सिद्धार्थ साहू सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट