दुर्ग

कच्ची महुआ शराब बेचते एक बंदी
13-Jun-2026 4:55 PM
कच्ची महुआ शराब बेचते एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर/दुर्ग, 13 जून।
दुर्ग जिले के तहत बोरी थाना पुलिस ने ग्राम बड़े टेमरी में छापेमारी कर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब और बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बड़े टेमरी का एक व्यक्ति अपने घर के आसपास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

इसके बाद मौके पर आरोपी को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस को दो प्लास्टिक जरीकेन मिले, जिनमें कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब रखी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री से प्राप्त 400 रुपये नकद भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 6,400 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का संग्रहण और बिक्री कर आर्थिक फायदा कमाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब निर्माण और आपूर्ति में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरज बारले निवासी ग्राम बड़े टेमरी, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।


अन्य पोस्ट