दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जून। बीती रात जिले में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं बारिश के बावजूद दुर्ग में सामान्य से अधिक तापमान रहा। दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार आज से मेघगर्जन व वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है।
जानकारी के अनुसार दुर्ग में आज अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से 0.1 डिग्री कम है पिछले 24 घंटे में जिले में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढऩे अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है मौसमी द्रोणिका दक्षिण पंजाब से हरियाणा के ऊपर बने ऊपरी वायु मंडलीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी म प्र, उत्तरी छ्ग, झारखंड व गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण बंगलादेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर फैली हुई है इसी प्रकार दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं आसपास इलाकों में समुद्र तल से 1.4 किमी ऊपरी वायु मंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपरी वायु मंडलीयचक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


