दुर्ग

साहित्यकार डॉ. दीनदयाल साहू व डॉ. डी पी देशमुख सम्मानित
12-Jun-2026 5:44 PM
साहित्यकार  डॉ. दीनदयाल साहू व डॉ. डी पी देशमुख सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 12 जून।
पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  ‘जलवायु परिवर्तन ’ विषय पर आधारित विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, तिलक नगर,  बिलासपुर में किया गया ।
यह आयोजन डॉ. अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के मुख्य आतिथ्य डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार की अध्यक्षता एवं डॉ. एस.एस.डी. बडग़ैया , शैलेन्द्र सिंह कछवाहा समाजसेवी, रमेश चन्द्र

श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार, विष्णु कुमार तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार  हेमंत कुमार गौर पर्यावरण विद् एवं संजय शर्मा निदेशक डी एल एस महाविद्यालय के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
 इस अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में समाज, साहित्य, कला, पर्यावरण, पत्रकारिता, पुरातत्व संरक्षण, रंगमंच, सिनेमा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के विभिन्न विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया एवं ड्रांइग एवं पेटिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । सम्मानित होने वाले प्रमुख विभूतियों में वरिष्ठ साहित्यकार व संस्कृति कर्मी डॉ. दीनदयाल साहू व डॉ. डी.पी. देशमुख भिलाई से  सम्मानित हुए।


अन्य पोस्ट