दुर्ग
दुर्ग, 12 जून। अपने बेटे के जरिए पड़ोसी पति-पत्नी को घर बुलाकर आरोपी ने पुरानी बात को लेकर विवाद किया। इसके बाद पति-पत्नी के साथ मारपीट की इससे पति-पत्नी को चोटे आई। शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी नंद पटेल पुरानी बस्ती पोटिया कला निवासी है और वह सब्जी बेचने का काम करता है। 10 जून की रात को 10 बजे उसके ही घर के बगल में रहने वाले परिवार के तेजराम पटेल का लडक़ा भुनेश्वर उसके घर आया और कहा कि घर में कुछ काम है पिताजी ने तुम्हें घर पर बुलाया है। उस समय प्रार्थी सो रहा था। नींद में से उठकर वह अपनी पत्नी गणेशिया पटेल के साथ आरोपी तेजराम पटेल के घर गया। इस पर पुरानी बात को लेकर तेजराम व उसका लडक़ा भुनेश्वर पटेल प्रार्थी नंद पटेल एवं उसकी पत्नी को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने हाथ मुक्के से प्रार्थी के साथ मारपीट की।
जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इससे दोनों को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


