दुर्ग

कांग्रेसियों ने किया आरटीओ कार्यालय का घेराव
12-Jun-2026 5:39 PM
कांग्रेसियों ने किया आरटीओ कार्यालय का घेराव

ई चालान और लाइसेंस अन्य फीसों में हो रहा आर्थिक शोषण-धीरज बाकलीवाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जून।
बड़े वाहनों के ट्रांसफर शुल्क को 1000 से बढ़ाकर 2500 रु. कर दिया गया है। कार के ट्रांसफर शुल्क को 600 से बढ़ाकर 1000 रु. कर दिया गया है। लगातार ई चालान के नाम से जनता परेशान हो रही है। इन सभी परेशानियों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आरटीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन देकर समस्याओं की निराकरण की मांग की है।

प्रदर्शन केे दौरान सैकड़ों कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटा जमीन में बैठकर जमकर नारेबाजी करते रहे उसके बाद परिवहन अधिकारी के आने के बाद उनको ज्ञापन सौंपा गया।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इन बढ़ी हुई दरों के कारण आम नागरिकों, मध्यम वर्गीय परिवारों, मजदूरों, किसानों एवं छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहनों के रजिस्ट्रेशन तथा अन्य परिवहन संबंधी कार्यों के नाम पर भी आम जनता से अत्यधिक राशि लिए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिससे लोगों में विभाग के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। दुर्ग शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार की जा रही दंडात्मक कार्यवाही, अत्यधिक राशि के ई-चालान तथा परिवहन संबंधी सेवाओं की बढ़ी हुई शुल्क दरों को लेकर आम नागरिकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

बड़ी संख्या में वाहन मालिकों को जारी ई-चालानों की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन में साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रायसिंह ढिकोला,प्रवक्ता नासिर खोखर,सुशील भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बघेल, आनंद कपूर ताम्रकार, गुरदीप सिंह भाटिया, दुष्यंत देवांगन, गौरव उमरे, संजय बत्रा, राजकुमार नारायणी, देव सिन्हा, अनीस रजा, इशाक अली, कल्याण सिंह ठाकुर, दीपक सिन्हा, मनोज सिन्हा,पूर्व पार्षद बृजेन्द्र भारद्वाज, रत्ना नरमदेव, अनिल राव, खुर्शीद अहमद, ईश्वर साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिशिर कसार, अब्दुल वहीद चौहान, चंद्रभान गभने, अली असगर, चिराग शर्मा, नवाब खान, प्रकाश सिवणकर, अंश चतुर्वेदी, आयुष शर्मा, मोहित वालदे, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट