दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कुम्हारी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विशाल दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा उनके कार्यकाल में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं वे देश के ऐसे प्रथम प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश हित में कई अहम फैसले लिए वह दिन दूर नही जब मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु के लिए हवन भी किया किया।
इस पूजा में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, महामंत्री दीपक चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष फिंगेश्वर साहू, श्रीमती मीना वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी, राजू निषाद सांसद प्रतिनिधि नपाप, रामकुमार सोनी ओबीसी मोर्चा जिला सहकार्यालय मंत्री, अवधेश शुक्ला, विरेंद्र सिंह, अश्विनी देशलहरे पार्षद, उमाकांत साहू पार्षद, ओमकार मार्कण्डेय पार्षद, दिलेश्वर मार्कण्डेय, सुमित द्विवेदी, शुभम् पांडेय, अनुराग अमेरीया, बाबी श्रीवास्तव, जितेन्द्र, राजू साहू, राजकुमार सिंह, रागनी निषाद पूर्व पार्षद , जूली सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती तृप्ति शुक्ला महामंत्री महिला मोर्चा, नीलम बंजारे, पिंकी सिल, रीता पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला मंत्री, आयुषी पाण्डेय युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, साधना स्वर्णकार महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष , शकुन खैरवार उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, खिलेश्वरी टंडन, एवं राहुल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


