दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जून। श्री साई मंदिर समिति, सिविल लाइन कसारीडीह की नवगठित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से सौजन्य मुलाकात कर मंदिर के सर्वांगीण विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
समिति के इस प्रतिनिधिमंडल ने यह मुलाकात अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल और सचिव धीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा, समाजसेवी राकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से भेंट की गई।
मुलाकात के दौरान मंदिर के विकास, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के विस्तार तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने समिति की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंदिर की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मंदिर को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसेवा का केंद्र बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने समिति को भविष्य की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


