दुर्ग

6 थाना क्षेत्रों से 9 शराब तस्कर गिरफ्तार
08-Jun-2026 5:08 PM
6 थाना क्षेत्रों से 9 शराब तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस लगातार अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, वैशाली नगर और जामुल थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब बिक्री में संलिप्त 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 5 एवं 6 जून को विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 263 पौवा से अधिक अवैध देशी शराब, बिक्री से प्राप्त नगदी रकम और अन्य सामग्री बरामद की गई। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 71 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

छह थाना क्षेत्रों में एक साथ चला अभियान
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत थाना दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, वैशाली नगर और जामुल क्षेत्र में समन्वित कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब का संग्रहण और बिक्री कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव सिन्हा (62 वर्ष) डिपरापारा, दुर्ग, शेख फिरोज (45 वर्ष) हरनाबांधा, दुर्ग, केदार सिंह ठाकुर उर्फ केदालू मोहन नगर, मुकेश साहू (30 वर्ष) कोलिहापुरी पुलगांव, बनिता दास (35 वर्ष) कैम्प-1, वैशाली नगर, संतोष धीवर (44 वर्ष) नारधा जामुल, धनीराम पटेल (49 वर्ष) नारधा जामुल, गुड्डू मरकाम (33 वर्ष) देवारपारा कसारीडीह पद्मनाभपुर, गिरधारी मेश्राम धनोरा पद्मनाभपुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 263 पौवा से अधिक अवैध देशी मदिरा, शराब बिक्री से प्राप्त नगदी राशि, अन्य संबंधित सामग्री शामिल है।


अन्य पोस्ट