दुर्ग

अवैध शराब बिक्री की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार
08-Jun-2026 4:22 PM
अवैध शराब बिक्री की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 8 जून। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कुम्हारी पुलिस ने ग्राम सांकरा स्थित दर्री तालाब के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी शोले मसाला शराब और एक काले रंग का बैग जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सांकरा क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान एक युवक बैग में बड़ी मात्रा में शराब रखे हुए मिला। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से शराब रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यादराम साहू निवासी ग्राम सांकरा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी शोले मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,480 रुपये है, तथा एक काले रंग का बैग जब्त किया है।


अन्य पोस्ट