दुर्ग

सूने घर में चोरी
07-Jun-2026 10:07 PM
सूने घर में चोरी

दुर्ग, 7 जून। घर में ताला लगाकर मनघटा घूमने जाना सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कौडू कुमार पांडे साकेत कॉलोनी निवासी है और वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुआ है। 5 जून को सुबह 3 बजे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मनघटा घूमने गया हुआ था। 6 तारीख की सुबह 10 बजे घर वापस आया तो देखा घर के में दरवाजे में लगा कुंडा टूटा हुआ है। दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आलमारी व लॉकर का ताला खुला हुआ था। आलमारी के अंदर रखे सोने व चांदी के जेवर तथा 55000 रुपए गायब थे।
डिवाइडर से टकराया, मौत
दुर्ग, 7 जून। रोड के किनारे लगे डिवाइडर से टकराकर मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे सुभाष चौक पुरानी बस्ती सुपेला निवासी त्रिभुवन तिवारी जो नगर निगम कमिश्नर का वाहन चालक था, बेलौदी मार्ग से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान वह रोड के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया और दूर जा गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आई। 112 वाहन की मदद से उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
 


अन्य पोस्ट