दुर्ग

दुर्ग में फिर सामान्य के पार पहुंचा पारा
07-Jun-2026 8:14 PM
दुर्ग में फिर सामान्य के पार पहुंचा पारा

दुर्ग, 7 जून। अभी भी दुर्ग में लू की स्थिति बनी हुई है। दुर्ग में पारा फिर सामान्य के पार पहुंच गया है।  अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहा जो कि सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक एक दो स्थानों में मेघ गर्जन की गतिविधि के साथ तेज हवा, वज्रपात एवं हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका झारखंड व आसपास क्षेत्रों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर स्थित है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास इलाकों में 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। इसी तरह झारखंड और आसपास क्षेत्रों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण से समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर है।


अन्य पोस्ट