दुर्ग

जिला स्तरीय अंडर 9 व अंडर 17 शतरंज चैंपियनशिप शुरू
07-Jun-2026 3:44 PM
जिला स्तरीय अंडर 9 व अंडर 17  शतरंज चैंपियनशिप शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन व प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा खालसा एजुकेशन सोसायटी के सहयोग से 6 एवं 7 जून को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 9 एवं अंडर 17 शतरंज चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ खालसा कॉलेज दुर्ग में खालसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता बोकार्डे के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा की अध्यक्षता में किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ अनुराग बख्शी एवं लिनेश क्लब दुर्ग सिटी की अध्यक्ष आकांक्षा तिवारी मिश्रा, सुरेन्द्र बल्लेवार मंचासिन थे। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में जिले के कुल 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता बोकाडे ने कहा कि स्कूल एवं कॉलेज में विद्यार्थियों को शतरंज खेलने के अवसर तो मिलते हैं  किंतु विद्यालय परिसर से बाहर निकल कर उन्हें प्रतियोगी  वातावरण प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य होता है।

जिला शतरंज संघ दुर्ग बच्चों के बौद्धिक  विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी  कैलाश जैन बारमेचा ने कहा कि पूर्व में खेलों को इतनी प्राथमिकता एवं सुविधाएं नहीं मिल पाती थी जितनी आज के समय में मिल रही हैं वर्तमान में लगातार शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित होने से बच्चों के बौद्धिक विकास एकाग्रता निर्णय क्षमता एवं तार्किक सोच को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।  विशेष अतिथि डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ अनुराग बक्शी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शतरंज बच्चों कि स्मरण शक्ति एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने वाला श्रेष्ठ खेल है । जिला शतरंज संघ दुर्ग जिस  समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा हैं।

 डिप्टी चीफ आर्बिटर दिव्यांश उपाध्याय, मुदिता पांडे, विक्रम सिंह राजपूत है। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।


अन्य पोस्ट