दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम, जगह-जगह पौधरोपण
06-Jun-2026 8:28 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम, जगह-जगह पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 6 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद कुम्हारी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रामपुर चोरहा स्थित शीतला तालाब परिसर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यहां फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से भी वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की। वही  कार्यक्रम के दौरान करीब 20 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखरेख और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आने वाले समय में यह क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो सके।
वहीं भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 अटल परिसर  में 10 पेड़ लगाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र सिन्हा कुम्हारी मंडल अध्यक्ष,  राकेश पांडेय, मीना वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी, गोल्डी गोस्वामी, मिथलेश यादव, जूही चंद्राकर, तृप्ति चंद्राकर, राजू निषाद  सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कुम्हारी, दीपक चतुर्वेदी, फिंगेश्वर साहू , रामकुमार सोनी , अवधेश शुक्ला, उमाकांत साहू सभापति पार्षद, रितिका यादव पार्षद, रागिनी निषाद, आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट