दुर्ग

कार की टक्कर से एक मौत, युवक का नदी में मिला शव
06-Jun-2026 4:23 PM
कार की टक्कर से एक  मौत, युवक का नदी में मिला शव

दुर्ग, 6 जून। सुपेला थाना अंतर्गत कमला मेडिकल के सामने पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में पहुंचाया और मामले की जांच में जुटी है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 43 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है, वह मूल रूप से बिलासपुर का निवासी था और भिलाई के कृष्णा नगर में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। घटना के बाद लोगों ने गंभीर रूप से घायल अंकुश को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। इसी तरह कोतवाली थाना दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह मोहलई स्थित शिवनाथ नदी  एनिकट के पास एक युवक का शव तैरता हुआ मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया
मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है जो मोहन नगर थाना क्षेत्र में शंकर नगर का रहने वाला था। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निखिल यादव की मौत का खुलासा हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे और किन कारणों से हुई है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।


अन्य पोस्ट