दुर्ग
दुर्ग, 6 जून। मेटाडोर की ठोकर से गाय की मृत्यु होने के मामले में प्रार्थी द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अनीश शर्मा मुनिच मोटर्स रायपुर में सेल्समैन का काम करता है। 3 जून को रात 11.30 बजे स्टेशन रोड गुरुद्वारा के सामने फैजान की मेटाडोर की टक्कर से गाय की मृत्यु हो गई थी जिस पर वह फैजान से गाय की मृत्यु के संबंध में बातचीत करने लगा। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और फैजान ने देख लेने की धमकी दी थी। 4 जून की शाम को 7.30 बजे जब प्रार्थी चाय पीने संतरा बाड़ी आया था उसी समय आरोपी गणेश चंद्राकर, फैजान एवं केशव ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के एवं डंडे से मारपीट की।
इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसका मोबाइल भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।


