दुर्ग

वार्डवासियों ने होटल के खिलाफ खोला मोर्चा , नगरपालिका और
06-Jun-2026 4:12 PM
वार्डवासियों ने होटल के खिलाफ खोला मोर्चा , नगरपालिका और

थाने में सौंपा ज्ञापन
कुम्हारी, 6 जून।
गुरुवार को वार्ड क्रमांक 11 के रहवासी बड़ी संख्या में मिथलेश यादव की अगुआई में नगरपालिका और थाना पहुंचकर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा।
वार्डवासियों का आरोप है कि वार्ड में स्थित होटल सेवन हॉर्स में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं यहां लगातार युवक युवतियों का आना जाना लगा रहता है जिससे वार्ड में रहने वाले लोग प्रभावित होते हैं उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस होटल के बारे में थाने में ज्ञापन दिया गया था कार्यवाही स्वरूप कुछ समय के लिए होटल को बंद कर दिया गया था लेकिन अब वह पुन: संचालित हो रहा है और स्थिति जस की तस बनी हुई है।
वार्डवासियों ने बताया कि अगर एक सप्ताह के भीतर  इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो वार्डवासी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने मजबूर होंगे।


अन्य पोस्ट