दुर्ग

भारती विवि के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तंबाकू निषेध जागरूकता रैली
05-Jun-2026 6:41 PM
भारती विवि के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तंबाकू निषेध जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारती विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में एनसीसी कैडेट्स ने  विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर  संदेशों के माध्यम से तंबाकू के दुष्परिणामों को जनसामान्य तक पहुंचाया। रैली के दौरान तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ भारत, तंबाकू मुक्त भारत का उदघोष किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी डॉ. आस्था चतुर्वेदी के  नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. एन. तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन मे हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनसीसी कैडेट्स के इस सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रयास को जनस्वास्थ्य के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उक्त अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित अनेक गंभीर स्वास्थ्यगत समस्याओं का प्रमुख कारक है,युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।
 


अन्य पोस्ट