दुर्ग
भिलाई नगर, 5 जून। निगम आयुक्त ने सम्राट अशोक चौक से खुर्सीपार बस्ती एवं गुरुद्वारा मार्ग होते हुए खुर्सीपार थाना के पीछे स्थित वार्ड तक प्रस्तावित सडक़ निर्माण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर सडक़ निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की नालियों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। आयुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएए ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान यह भी सामने आया कि कुछ स्थानीय नागरिकों द्वारा अपने घरों के सामने अवैध रूप से बाउंड्रीवाल निर्माण कर लिया गया है, जिससे सडक़ की चौड़ाई कम हो गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। आयुक्त ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अमरनाथ दुबे, संजय वर्मा, चंद्रकांत साहू, बसंत साहू, बालकृष्ण नायडू, हेमंत मांझी, विजेंद्र परिहार, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव, वेंकट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


