दुर्ग

पान ठेले के पीछे चल रही थी अवैध शराब बिक्री, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
04-Jun-2026 5:50 PM
पान ठेले के पीछे चल रही थी अवैध शराब बिक्री, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भिलाई नगर, 4 जून। दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अरसनारा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बिक्री की नकदी बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम अरसनारा में एक पान ठेले के पीछे अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना नंदिनी नगर पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अशोक वर्मा (50 वर्ष) निवासी ग्राम अरसनारा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 49 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 5 हजार 880 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 1 हजार 200 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट