दुर्ग

प्रसिद्ध साहित्यकार मुरारी लाल को मिला शब्द शिखर सम्मान
04-Jun-2026 5:32 PM
प्रसिद्ध साहित्यकार मुरारी लाल को मिला शब्द शिखर सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 4 जून।
रायपुर छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा अनवरत अप्रतिम लेखन हेतु कुम्हारी के वरिष्ठ साहित्यत्कार मुरारी लाल साव क़ो  शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित किया है।
 मुरारी लाल साव छत्तीसगढ़ी साहित्य की अभिवृद्धि हेतु लघुकथाएँ, कविताएं लेख आदि सतत लिखते आ रहे है। उनकी रचनाएं विभिन्न समाचार पत्रों सहित प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है। अब तक उनकी 200 से अधिक  लघुकथाएं और करीब 150 कविताओं  के साथ 4 पुस्तकों का भी प्रकाशन हो चुका है।
उन्होंने कुछ काव्य संग्रह का संपादन भी किया है। उनकी इस उपलब्धि पर वक्ता मंच रायपुर ने उन्हें आमंत्रित कर दीर्घ साहित्य साधना के लिए सम्मानित किया। रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से प्रतिष्ठित साहित्यकार व कविगण उपस्थित थे


अन्य पोस्ट