दुर्ग

अवैध कब्जा व अतिक्रमण को हटाने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
04-Jun-2026 5:29 PM
अवैध कब्जा व अतिक्रमण को हटाने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 4 जून।
बुधवार को कुम्हारी नगर विकास मंच के लोगों ने नगरपालिका कुम्हारी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे स्टेशन चौक से महामाया  मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित रूपनगर बस्ती में हुए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने की मांग की गई है।

ज्ञात हो कि उक्त मार्ग को अवैध कब्जामुक्त कराकर सडक़ चौड़ीकरण करने के लिए नगर वासियों एवं कुम्हारी नगर विकास मंच द्वारा जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन भी दिया गया था जिसके तहत मार्ग के एक तरफ का अवैध अतिक्रमण तोडक़र सडक़ में पानी सिंचाई किया जा रहा था जिस पर वही के दो युवकों द्वारा ठेकेदार से दुव्र्यवहार किया गया। इस घटना को लेकर ठेकेदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरा युवक फरार है। इसी घटना को लेकर कुम्हारी नगर विकास मंच सहित नगरवासियों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा है साथ ही पुलिस विभाग से दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में कुम्हारी भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिन्हा, राजकुमार सिंह, पी. एन. दुबे, उमाकांत साहू, रामबिहारी मिश्रा, उमेश शुक्ला,  शंकर लाल मंढरिया, हरिदास वैष्णव, गोल्डी गोस्वामी, लोकेश साहू, अश्वनी देशलहरे, अश्वनी साहू, सुरेश पाण्डेय, ओमप्रकाश मार्कण्डेय एवं दीपक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट