दुर्ग

चाकू लहरा धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
04-Jun-2026 3:46 PM
चाकू लहरा धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 4 जून।
सुपेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

थाना प्रभारी सुपेला से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति आरके ग्राउंड राधिका नगर सुपेला में हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख बबलू निवासी सुपेला बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

जांच में आरोपी का कृत्य आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर थाना सुपेला में धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट