दुर्ग

डुन्डेरा में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण व पौधरोपण
04-Jun-2026 3:19 PM
डुन्डेरा में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन  का लोकार्पण व पौधरोपण

उतई, 4 जून। रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुन्डेरा में सुभाष चौक में निर्मित नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण वार्ड पार्षद खिलेन्द्र चंद्राकर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पर्यावरण कार्यकर्ता रोमशंकर यादव द्वारा भेंट किए गए पौधे भी आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में अतिथियों ने रोपित किए।

 कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोविन्द राम साहू, पार्षद वार्ड 36 रोहित धनकर, इंद्रजीत सोनवानी, आंगनबाड़ी सुपर वाइजर शिल्पा श्रीवास्तव, बुधराम टंडन,पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे, नंदकुमार साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवांगन, बीना यादव, अन्नपूर्णा कौशिक, हुलसी साहू, हेमलता साहू, सहायिका दिलेश्वरी साहू, राजेश्वरी गायकवाड़, ललिता साहू, पूजा साहू, संतोषी साहू, प्रेरक आरती चंद्राकर, राधिका साहू,मितानीन शिवकली क्षत्रीय, ममता साहू, चंद्रकला टंडन, सरोज साहू, कांति विश्वकर्मा, सतरूपा साहू, प्रमिला साहू, वैदकुमारी यादव, किरण ठाकुर, बेदिया साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट