दुर्ग

पंचायत उप-चुनाव में जीत, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
03-Jun-2026 6:24 PM
पंचायत उप-चुनाव में जीत,  कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 जून।
पंचायत उप-चुनाव के अंतर्गत दुर्ग जिले में संपन्न हुए जनपद सदस्य और पंच पद के चुनावों के परिणाम आने के बाद नगर कांग्रेस कमेटी उतई के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। यह कार्यक्रम चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
 निर्वाचित प्रत्याशियों में जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 4 से उर्वशी शैलेश साहू जनपद सदस्य निर्वाचित हुईं। ग्राम भोथली से पंच पद पर कृतिकांत साहू निर्वाचित घोषित किए गए। उमरपोटी से पंच पद पर परमेश्वर कोठारी निर्वाचित हुए।

इस दौरान आयोजित बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आगामी स्थानीय चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से भविष्य में होने वाले चुनावों में सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, नगर पंचायत उतई के नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पार्षद राकेश साहू, पूर्व पार्षद डॉ. प्रहलाद वर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, धनंजय नेताम, टीकम डंडे, तिलेश्वर साहू, रोहित यादव और तुलसी यादव सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट