दुर्ग

ऑनलाइन सट्टा-जुआ, मुख्य आरोपी बंदी
02-Jun-2026 6:17 PM
ऑनलाइन सट्टा-जुआ, मुख्य आरोपी बंदी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 2 जून।
छावनी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा और जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छावनी थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि 31 मई को सूचना मिली थी कि कैंप-2 स्थित कसाई नहर के पास कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छावनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आतीश गौर और नियाज अहमद को पकड़ा गया। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चेतन चंदेल का नाम सामने रखा। पुलिस ने उसकी तलाश कर गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चेतन चंदेल के खिलाफ जुआ, सट्टा, मारपीट और छेड़छाड़ समेत लगभग 9 मामले दर्ज हैं। इसके आलावा वह जिला बालोद के दो बलवा प्रकरणों में भी संलिप्त रह चुका है।


अन्य पोस्ट