दुर्ग

शराब संग 4 गिरफ्तार
02-Jun-2026 6:09 PM
शराब संग 4 गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 2 जून।
दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 114 पौवा अवैध शराब और बिक्री से प्राप्त नकदी सहित 13 हजार 320 रुपये की सामग्री बरामद की है।

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई और 1 जून को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना दुर्ग, नेवई और पद्मनाभपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया।

नदी किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर चल रहा था अवैध कारोबार
थाना दुर्ग क्षेत्र के नयापारा नदी रोड तिराहा और शिवनाथ नदी रोड स्थित जैन मंदिर के पास दबिश देकर पुलिस ने मनोज कुमार निषाद और रामदेव सिंघा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 58 पौवा शराब और बिक्री की नकदी बरामद की गई। वहीं थाना नेवई क्षेत्र के बीआरपी प्लांट के पास नहर किनारे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेंद्र कुमार दिवरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 26 पौवा और एक अद्दी शराब के साथ बिक्री की रकम जब्त की गई।
इसके अलावा पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के शीतला तालाब रोड पर दबिश देकर बब्बर मरकाम को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30 पौवा शराब और नकद राशि बरामद हुई।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार निषाद बजरंग नगर दुर्ग, रामदेव सिंघा डिपरापारा पोटिया रोड दुर्ग, सुरेंद्र कुमार दिवरा स्टेशन मरोदा नेवई, बब्बर मरकाम देवारपारा कसारीडीह पद्मनाभपुर शामिल हैं।
 


अन्य पोस्ट