दुर्ग

मुख्यमंत्री ने दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि
01-Jun-2026 5:50 PM
मुख्यमंत्री ने दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जून।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को अपने दुर्ग प्रवास के दौरान लोकांगन परिसर भी पहुंचे। उन्होंने यहां पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई स्व. दिनेश सेन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी। ज्ञात हो कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश सेन का निधन 17 मई को हो गया। मुख्यमंत्री ने विधायक रिकेश सेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, साजा विधायक ईश्वर साहू, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट