दुर्ग

सुशासन तिहार शिविर में अहिवारा विधायक-महापौर हुए शामिल
31-May-2026 10:05 PM
सुशासन तिहार शिविर में अहिवारा विधायक-महापौर हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 31 मई। भिलाई-चरौदा निगम द्वारा सोमनी में आयोजित किया गया सुशासन तिहार का अंतिम शिविर अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं निगम महापौर निर्मल कोसरे शिविर में एक साथ रहे उपस्थित।

छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त निर्देश तथा जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में कुल 04 सुशासन शिविरों का आयोजन किया गया। उमदा वार्ड 06 के सामुदायिक भवन में दिनांक 5 मई को पहला और दूसरे शिविर का आयोजन मंगल भवन भिलाई-3 में दिनांक 11 को किया गया था। जबकि वार्ड 18 से 29 तक के लिए सामुदायिक भवन चरौदा में पिछला एवं तीसरा शिविर लगाया गया।

इस क्रम में निगम क्षेत्र के अंतिम 10 वार्डों के लिए 29 मई 2026 को सोमनी के सामुदायिक भवन में सुशासन शिविर संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी मांग एवं समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक  ने भी शिविर में पहुॅंचकर लोगो से संवाद किया साथ ही प्रत्येक विभाग के द्वारा लगाये गये काउंटर पर दी जा रही सुविधाओ का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा की जनता से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। विधायक ने उपस्थित निगम आयुक्त समेत पूरे सरकारी अमले को भी शिविर में प्राप्त हो रहे आवेदनों को हर संभव प्रयास कर निराकृत करने निर्देश प्रदान किये।

महापौर ने कहा कि सुशासन तिहार शिविर में प्राप्त मांग और समस्या संबंधी आवेदनों पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिससे  सुशासन अभियान चलाने का जो ध्येय है वह पूर्ण हो और आम जनता की समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी अलग-अलग विभाग से आये अधिकारी/कर्मचारी भी निश्चित ही बधाई के पात्र है जो कि इतने तापमान में आपने कर्तव्यो का निर्वहन कर रहे है।

उन्होंने शिविर में पद्मश्री से सम्मानित छ.ग. लोक गायिका  उषा बारले ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  इनके अलावा निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम वर्मा, वार्ड पार्षद तुषांत वर्मा सहित निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। निगम जनसंपर्क विभाग की ओर से विकास त्रिपाठी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में प्राप्त हुये आवेदनों की संख्या 200 से अधिक रही।


अन्य पोस्ट