दुर्ग
दुर्ग, 26 मई। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी हुई है। जिले में रिक्त 18 पदों के लिए चुनाव होना है। इस तरह अब शेष बचे 6 पदों के लिए 1 जून को मतदान होगा। जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के नामांकन व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले में 18 रिक्त पदों में से 11 के लिए एकल नामांकन प्राप्त हुए हैं। वहीं एक पद के लिए दो अभ्यर्थियों का नामांकन प्राप्त हुआ था। इनमें एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह 12 पदों के लिए 1-1 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिले के दुर्ग विकास खंड के ग्राम पंचायत तिरंगा में वार्ड 10, बोरई वार्ड 6, कोटनी वार्ड 11, धमधा विकास खंड के ग्राम पंचायत पथरिया ( डोमा ) वार्ड 4, लहंगा वार्ड 2 नंदवाय वार्ड 4, करेली वार्ड 5 एवं पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत सुरपा वार्ड 1, तुलसी वार्ड 1, मानिक चौरी वार्ड 10, कसही वार्ड 1 तथा गातापार के वार्ड 11 में पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत 1 से अधिक नामांकन वाले दुर्ग विकास खंड के ग्राम पंचायत भोथली वार्ड 11, उमरपोटी वार्ड 19, धमधा जनपद के ग्राम पंचायत रूहा वार्ड 5 एवं पाटन जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़पेण्ड्री वार्ड 11 तथा भनसुली वार्ड 17 में पंच पद के लिए मतदान होगा।


